रायपुर मंडल के 17 रेलवे कर्मचारी आज हुए रिटायर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 17 रेल परिवार के सदस्य अक्टूबर 2022 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत हुए| रेलवे इंस्टिट्यूट (खारुन रेल विहार) में आयोजित सादे समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई|इस अवसर पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-III(श्री आर शंकरन), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक (श्री श्रीलाल दास), सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे|मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 17 रेलकर्मी में परिचालन विभाग से 02, इंजीनियरिंग विभाग से 05, यांत्रिकी विभाग से 02, विद्युत विभाग से 03, वाणिज्य विभाग से 02, संकेत एवं दूरसंचार विभाग से 01, चिकित्सा विभाग से 01 एवं कार्मिक विभाग से 01 कर्मचारी शामिल हैं| इस समारोह पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र (ई-पेमेंट के माध्यम से सामान्य सेवानिवृत्त कर्मचारियों कि कुल राशि रुपये 3,41,77,133/- का भुगतान किया गया), पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी का पहचान पत्र, कर्मचारी व आश्रितों का पास पत्र, सेवा मेडल आदि दिनांक 31/10/2022 को प्रदान किया गया| सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी-IIIने सभी को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा के दौरान अपने दायित्यो का निर्वहन अच्छे से करने पर बधाई दी तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त जीवन को अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही साथ ही सेवानिवृत्ति के दौरान मिली राशि को सही जगह निवेश करने की सलाह दी|उन्होंने सभी को सेवानिवृति के पश्चात् सुखद भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनायें दी|

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related