CONGRESS BIG NEWS: Rahul Gandhi’s return to Delhi, leaving India Jodo Yatra in the middle, know the reason …
नई दिल्ली। अब मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। वे 26 अक्टूबर को वह पद भार ग्रहण करेंगे। सूत्रों के अनुसार पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी दिल्ली आ रहे हैं। खास बात है कि अगर ऐसा होता है, तो ‘भारत जोड़ो’ यात्रा शुरू होने के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब वह भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर दिल्ली पहुंच रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो 26 अक्टूबर को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में होने वाले कार्यक्रम में राहुल भी शामिल रहेंगे। इस स्थिति में खड़गे पार्टी अध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे। अभी यह जिम्मेदारी सोनिया गांधी निभा रही हैं। इससे पहले राहुल पार्टी अध्यक्ष थे, लेकिन 2019 लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद उन्होंने पद छोड़ दिया था।
पहली बार दिल्ली वापसी –
जैसे कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 7 सितंबर को राहुल की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। इस दौरान पदयात्री कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक की दूरी तय करेंगे। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, पार्टी 150 दिनों में 12 राज्यों से होते हुए 3 हजार 570 किमी की दूरी तय करेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव नतीजों के अनुसार खड़गे को 7 हजार 897 मत मिले थे। जबकि, उनके प्रतिद्वंदी और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के खाते में 1 हजार 72 मत आए थे। पार्टी का कार्यक्रम में कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC के सभी सदस्य, सांसद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, विधायक दलों को नेता, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अन्य AICC पदाधिकारियों को न्योता भेजा गया है।
खड़गे के अध्यक्ष पद पर आते ही कांग्रेस राजस्थान इकाई की संकट निवारण की कवायद रहेगी। तत्पश्चात वे हिमाचल प्रदेश और गुजरात दौरे में रहेंगे। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव निकट ही है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से गुजरात चुनाव की तिथि का निर्धारण अभी नहीं हो पाया है।

