भारत जोड़ो पदयात्रा : 39वें दिन राहुल ने संगनाकल से शुरू की यात्रा

Date:

संगनाकल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा निरंतर जारी है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार की पदयात्रा कर्नाटक के संगनाकल से शुरू की। पदयात्रा में पार्टी के वरिष्ठ नेता व  कार्यकर्ता साथ-साथ चल रहे है।

भारत जोड़ो यात्रा 9 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक,  एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार व  उनकी बेटी लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले यात्रा का स्वागत कर सकते हैं। यह दूसरा मौका होगा जब कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में विपक्ष का कोई शीर्ष नेता नजर आएगा। इससे पहले 7 सितंबर को तमिलनाडु के सीएम व डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन को यात्रा शुरू होने पर कन्याकुमारी में राहुल गांधी को तिरंगा सौंपते हुए देखा गया था।कांग्रेस की 3750 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। वायनाड के सांसद अपनी जनसभाओं के दौरान सांप्रदायिक सद्भाव की बात करते रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related