प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे उज्जैन,महाकाल लोक का करेंगे लोकार्पण

Date:

मध्य-प्रदेश के उज्जैन में महाकाल लोक का लोकार्पण होने जा रहा है। उद्घाटन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलिकाप्टर से उज्जैन पहुंच गए है। बता दे की महाकालेश्वर मंदिर में पूजन करने के बाद नंदी हाल में कुछ देर के लिए ध्यान करेंगे। इसके बाद महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। महाकाल मंदिर और पूरे महाकाल लोक को फूलों से सजाया गया है।

परिसर फूलों से सजाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और अद्भुत महाकाल लोक के लोकार्पण के लिए पूरे परिसर को फूलों से सजाया गया है। मन मोह लेने वाली सजावट की गई है। शाम साढ़े छह बजे महाकाल लोक का लोकार्पण किया जाएगा।

 

इंदौर विमानतल पर उतरा पीएम का विमान
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी इंदौर पहुंच गए हैं। इंडियन एयर फोर्स के प्लेन से देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर पीएम पहुंचे। बीजेपी नेताओं से मेल मुलाकात के बाद वे उज्जैन के लिए रवाना होंगे। विमानतल पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने उनका स्वागत किया। इस दौरान तुलसी सिलावट भी साथ थे। इंदौर से हैलीकॉप्टर के माध्यम से पीएम उज्जैन पहुंचेंगे। इस दूरी को तय करने में करीब 20 मिनट का समय लगेगा।

सीएम ने किए उज्जैन के मंदिरों के दर्शन
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार सुबह ही उज्जैन पहुंच गए थे। पत्नी साधना सिंह भी साथ हैं। सीएम ने सारी तैयारियों का जायजा लिया और कई जरूरी निर्देश दिए। साथ ही वे उज्जैन के कई मंदिरों में पहुंचे। वहां पूजन किया। शिप्रा तट पर वे पूजन करने पहुंचे थे।

सीएम ने कहा कि आज हर गांव में दीपक जलाए जा रहे हैं। मंदिर सजाए जा रहे हैं। शाम को पूजा-उपासना, भजन, कीर्तन, शंख, घंटे की ध्वनि एक उत्सव का वातावरण है। सब अपनी आंखों से श्री महाकाल लोक का लोकार्पण ऑनलाइन भी देखना चाहते हैं क्योंकि सब उज्जैन नहीं पहुंच सकते। मुख्यमंत्री ने कहा आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश की धरती पर साढ़े आठ करोड़ की जनता की तरफ से मैं स्वागत करता हूं। वह हमारी प्रेरणा है। श्री महाकाल लोक के पीछे भी उनकी प्रेरणा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related