VIDEO BIG BREAKING: 65 unconscious due to ammonia gas leak in meat factory, one woman died, difficulty in breathing, watch video
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां रोरावर थाना क्षेत्र स्थित एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से एक महिला की मौत हो गई, जबकि 65 कर्मचारी बेहोश हो गए।
एक मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव की सूचना मिली है। जिसके चलते कुछ लोगों को सांस लेने में समस्या के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत स्थिर है। लगभग 50 लोगों को यहां लाया गया है: इन्द्र विक्रम सिंह, ज़िलाधिकारी अलीगढ़ pic.twitter.com/4jxPfQN2ql
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 29, 2022
शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में कर्मचारी नियत समय पर पहुंचे थे, तभी अमोनिया गैस का रिसाव हो गया। इससे वहां मौजूद लोगों का दम घुटने लगा और फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। इस दौरान एक महिला की मौत हो गई। वहीं, 65 अन्य कर्मचारी बेसुध हो गए।
मरीजों को सीधे जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

