BHARAT JODO YATRA : 17वें दिन फिर से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, आज चलेंगे 12 किमी …

Date:

Chhattisgarh | Arhar, Moong, Urad will be purchased on support price in 20 centers in the state

नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 17वें दिन फिर से शुरू हो गई। केरल के पेरम्बरा से शुरू हुई यह यात्रा आज सुबह के चरण में करीब 12 किमी की दूरी तय करेगी और अंबल्लूर जंक्शन पर समाप्त होगी। पेरम्बरा से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

इससे पहले शुक्रवार को इस यात्रा को विश्राम दिया गया था। सात सितंबर को यात्रा शुरू होने के बाद से यह दूसरा विश्राम दिवस था। इस दौरान यात्रा में शामिल लोगों के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजजन किया गया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट किया, “एक दिन के आराम के बाद, भारत जोड़ो यात्रा का 17वां दिन त्रिशूर जिले के पेरम्बरा जंक्शन से आज सुबह करीब 6:35 बजे शुरू हुआ। यात्री आज सुबह 12 किमी पैदल चलेंगे।”

केरल में तय करेगी 450 किमी की दूरी

भारत जोड़ो यात्रा ने 10 सितंबर को केरल में प्रवेश किया था। इस राज्य में यह यात्रा 450 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, इस दौरान यह सात जिलों से होकर गुजरेगी। एक अक्टूबर को कर्नाटक में प्रवेश करेगी। गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 150 दिनों में 3,570 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यह 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगी।

राहुल के दिल्ली में होने की सामने आई थीं खबरें

भारत जोड़ो यात्रा के विश्राम दिवस के दिन कई खबरें ऐसी आईं, जिनमें कहा गया कि राहुल गांधी राष्ट्रीय राजधानी में हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने उन खबरों को खारिज किया है। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कुछ टीवी चैनल्स और प्रिंट मीडिया के एक वर्ग द्वारा फैलाई जा रही फर्जी खबरों के विपरीत राहुल गांधी आज कंटेनर में दिन बिता रहे हैं, जो कि भारत जोड़ो यात्रा का एक विश्राम दिवस है। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो के यात्रियों के लिए एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है और राहुल गांधी चलकुडी में आराम कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related