ANKITA MURDER CASE : 5 दिन बाद मिला अंकिता का शव, भाई और पिता ने की शिनाख्त

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

YOGI GOVERNMENT DESSION: Anticipatory bail will no longer be available in serious crimes against women including rape

डेस्क। उत्तराखंड में रिसेप्स्निस्ट हत्याकांड में बड़ी खबर आई है. राज्य आपदा मोचन बल यानी SDRF को चीला नहर के पास पीड़िता का शव मिला है. आरोपियों ने पीड़िता की हत्या कर चीला नहर में ही उसका शव फेंक दिया था. न्यूज के संवाददाता ने बताया कि SDRF को चिला नहर के पास शव मिला है. SDRF ने परिजनों को शव के शिनाख्त के लिए बुलाया था. पीड़िता के भाई और पिता ने शव की शिनाख्त की.

एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता जी और भाई ने पुष्टि की है की ये अंकिता का शव है. उनके पिता और भाई मेरे साथ है. उन्होंने पुष्टि की है की ये शव अंकिता की है. इसके अलावा एक इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि यहां पर हमने सुबह 7 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, अब सर्च ऑपरेशन हो गया है . बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए AIIMS ले गए हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related