CG BIG STATEMENT: Congress’s hand of Vijay Pandey Big statement of MP Santosh Pandey as soon as he is caught
कबीरधाम। छत्तीसगढ़ में भाजपा को एक बड़ा झटका लगा हैं। राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय के भाई विजय पाण्डेय ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया हैं। कवर्धा से विधायक और वन मंत्री मोहम्मद अकबर के सामने राजनांदगांव सांसद संतोष पाण्डेय के भाई विजय पाण्डेय कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस खबर ने एक बार फिर सियासी गलियारे में खलबली मचाकर रख दी है।
दरअसल, कवर्धा में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के प्रदेशाध्यक्ष विजय पांडेय, संतोष पांडेय के चचेरे भाई हैं। विजय पांडेय बीते कई साल से BJP में सक्रिय रहे हैं और अब कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
बता दे कि विजय पाण्डेय 1994 से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। विजय पाण्डेय 1998 में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रहे हैं। विजय पाण्डेय ने कहा मुझे मनाने भाजपा के बड़े बड़े लोगों का फोन आ रहा है, लेकिन अब बहुत देर हो चुकी है और अब मेरा निर्णय कांग्रेस प्रवेश करने का ही है।
भाजपा सांसद का बयान –
वही, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक विजय पाण्डेय के कांग्रेस प्रवेश को लेकर राजनांदगांव लोकसभा भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय ने बयान दिया। सांसद ने कहा जिनको मेरा भाई बताया जा रहा, वास्तव में मेरे भाई सत्यनारायण पाण्डेय, संजय पाण्डेय, संदीप पाण्डेय हैं। वह मेरे चाचा के लड़के है और विगत 45 वर्षों से हम सबका कारोबार भी अलग हैं व्यवसाय अलग हैं। समय-समय पे मेल जोल होना अलग विषय है, किंतु सब प्रकार से व्यापार अलग है।
वहीं स्थानीय विधायक व वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर को लेकर संतोष पांडेय ने कहा कि अकबर बौखला गए है, जब से कवर्धा झंडा प्रकरण हुआ है और जिस प्रकार से अकबर का रोल रहा है, जो इनके रोहंगिया लोगों ने जो फसाद किया। उसके बाद से अकबर भयभीत है। एक बार तो 600 गाड़ी लेकर कवर्धा आये थे ऐसा वहीं व्यक्ति करता है, जो भयभीत होता है।
वन मंत्री सरकार में मंत्री है आखिर इतनी तत्परता व भयकान्त क्यों ? वास्तव में अकबर दहशत में है कि इस बार विधायक बनूँगा की नही और इसके लिए मैं क्या कुछ कर सकता हूँ कि सोच को लेकर भयभीत हैं। मगर कवर्धा में ये सब चलने वाला नही है और भाजपा में 1983 से हूँ ठंड, गर्मी, बरसात में सब में सभी तरह से मैं हूँ और विशाल वट वृक्ष भारतीय जनता पार्टी को इससे कोई फर्क नही पड़ने वाला है।

