28 साल बाद युवती ने दर्ज करवाई दुष्कर्म का मामल: पीड़िता ने बताया- ‘7 साल की उम्र से मेरे साथ रेप कर रहा है चाचा, शादीशुदा जिंदगी बर्बाद करने की देता है धमकी

Date:

अलीगढ़। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी रेप की वारदातें थम नहीं रही है। खासकर यूपी में आए दिन रेप की हैरान कर देने वाली घटनाएं सामने आती है। इस बीच दरिंदगी की एक और शर्मनाक वारदात का सालों बाद खुलासा हुआ है।

पीड़िता ने बताया कि जब वह 7 साल की थी तब से लेकर अब तक उसके मझले सौतेले चाचा ने छेड़छाड व दुष्कर्म किया। वहीं जब मां को ये बात बताई तो वह भी चुप हो गई और किसी से कुछ नहीं कहने को कहकर मामले को दबा दिया। उस वक्त पीड़िता के चाचा की उम्र 11 साल थी। इसके बाद शादी होने तक आरोपी पीड़िता से लगातार दुष्कर्म करता रहा।

मासूम से छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला 1986 का है। जानकारी के अनुसार पीड़िता जब ढाई साल की थी जब उसके पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद विधवा महिला ने अलीगढ़ के बरला थाना क्षेत्र के एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया। उस वक्त पीड़िता की उम्र 7 साल की थी। परिवार में उसके सौतेले चाचा यतेंद्र जिसकी उम्र 11 साल थी, पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी युवक शादी होने तक मासूम को हवस का शिकार बनाता रहा। विरोध के नाम पर उसे डरा धमका कर रखा जाता था। 2019 में युवती अपने सौतेले भाई के साथ मायके पहुंची तो फिर उसके साथ वही दोहराने की कोशिश हुई। हालांकि इस बार उसने सख्ती से विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और धमकाया कि तेरी शादी शुदा जिंदगी को बर्बाद कर देंगे। तेरे पति को फर्जी आरोपों में जेल भिजवा देंगे।

इस बीच परेशान पत्नी से जब पति ने पूछा तो अपबीती सुन युवक के होश ही उड़ ही गया। फिर पत्नी को न्याय दिलाने आईजीआरएस पोर्टल से लेकर तमाम अधिकारियों को पत्र लिख मामले की जानकारी दी। जिसके बाद अब अलीगढ़ पुलिस ने पीड़िता की बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

चाय पर चर्चा

Discussion over Tea पत्रकार दीपक तिवारी गली-मोहल्लों से लेकर चौक-चौराहों तक,...