Trending Nowक्राइम

होटल में दो युवकों ने महिला को बनाया हवस का शिकार, नशीला पदार्थ पिलाकर दिया घटना को अंजाम

मुरैना : जिले के सिविल लाइन थाना इलाके की सैयद नहर के पास एक निजी होटल में दो युवकों ने एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने अपनी आपबीती अपने घर जाकर सुनाई की उसको नशीला पदार्थ पिलाकर रास्ते से दो लोग उठाकर ले गए और उन्होंने होटल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिले में 24 घंटे के अंदर तीन दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं। जिनमें सिविल लाइन थाना इलाके की दो मामले हैं। हालांकि पुलिस की गिरफ्त से दोनों ही मामलों के आरोपी अभी तक फरार हैं। पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

हालांकि पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि होटल के मालिक पर भी मामला दर्ज किया जाएगा। दोनों आरोपियों के साथ-साथ होटल मालिक भी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने का दावा कर रही है। लगातार प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान दुष्कर्म के मामलों में गंभीर दिखाई दे रहे हैं।

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
Share This: