स्कूल जाने निकली 15 साल की लड़की को जान से मारने की धमकी देकर रेप, युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Date:

बिलासपुर: बिलासपुर में 15 साल की लड़की से रेप करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लड़की को घुमाने के बहाने परिचित आरोपी अपने साथ दोस्त के मकान में ले गया और दुष्कर्म किया। फिर जान से मारने की धमकी दी और छोड़कर भाग निकला। किसी तरह लड़की घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है। सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली स्थित आदर्श चौक निवासी रविंद्र सिंह ठाकुर (30) उसका परिचित है और दूर का रिश्तेदार भी है। शुक्रवार को लड़की स्कूल जाने निकली थी। तभी रविंद्र सिंह बाइक में आया और उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया।

रविंद्र सिंह उसे अपने दोस्त के सूने मकान में ले गया, जहां उसने लड़की के साथ रेप किया। लड़की के विरोध करने पर उसने धमकी दी। साथ ही किसी को बताने पर बदनाम करने की भी धमकी देने लगा। फिर उसे घर के पास लाकर छोड़ दिया। लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी होने पर लड़की के परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। TI उत्तम साहू ने बताया कि पुलिस केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

Toll Tax : नेशनल हाईवे पर बंद होगी ये सुविधा, अब FASTag-UPI बनेंगे सहारा

नई दिल्ली : देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीर कुटियों को वाद्ययंत्रों के लिए 4.25 लाख रुपए वितरित किए

  कवर्धा: उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने...