पढ़ाई में रहता था आगे, जलन में महिला ने बेटी के क्लास टॉपर लड़के को दिया जहर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal
  • कक्षा 8 में पढ़ती थी महिला की बच्ची
  • क्लास में टॉप करता था एक दूसरा लड़का
  • बच्ची से पढ़ाई में ज्यादा अच्छे लड़के से जलती थी महिला
  • लड़के को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर दिया जहर

पुडुचेरी: पुडुचेरी के शहर कराईकल में एक परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 42 वर्षीय महिला ने अपनी बेटी के 13 वर्षीय सहपाठी को मार डाला। उसने बच्ची के क्लासमेट को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पिला दिया। सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला ने बच्चे को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वह क्लास में टॉप करता था और उसकी बच्ची का प्रतिद्वंदी था।शनिवार की रात लड़के की मौत के बाद रविवार को जे सगयारानी विक्टोरिया को जेल में डाल दिया गया था।

कराईकल के एसएसपी आर लोकेश्वरन ने कहा कि महिला को ईर्ष्या थी कि 13 वर्षीय बालमणिकंदन ने हमेशा अपनी बेटी से बेहतर प्रदर्शन किया। दोनों आठवीं कक्षा के छात्र थे। शुक्रवार को, स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह के दौरान, महिला ने एक चौकीदार को बताया कि वह मणिकंदन की मां है। उसने लड़के के लिए दो बोतल कोल्ड ड्रिंक भेजी और कहा कि दोनों उसे सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दे दें।

घर आकर पड़ा बीमार
लड़के ने बोतल पी ली, लेकिन घर पहुंचते ही उल्टी करने लगा। उसके माता-पिता उसे एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसका इलाज हुआ और घर लौट आया। शनिवार को वह फिर बीमार हो गया और उसे कराईकल के सरकारी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। इससे पहले मणिकंदन ने अपनी मां से कहा था कि चौकीदार के जरिए भेजे गए शीतल पेय के सेवन से वह बीमार पड़ गया।

ऐसे महिला तक पहुंची पुलिस
उसके की मां ने महसूस किया कि कुछ गड़बड़ है और उसने कराईकल टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी लोकेश्वरन ने कहा कि पुलिस ने चौकीदार को उठाया। पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद सगयारानी को हिरासत में लिया। सागयारानी ने पुलिस से बताया कि उसने कोल्ड ड्रिंक में एक पारंपरिक दवा मिलाई थी, जिससे लड़के को डायरिया हुआ।

…तो प्राकृतिक ही मानी जाती लड़के की मौत
पुलिस ने बताया कि महिला ने लड़के को ऐसा पॉइजन दिया था, जिससे दस्त के बाद लड़के की मौत हो जाती और किसी को उसके ऊपर शक नहीं होता। अगर लड़के ने अपनी मां को कोल्ड ड्रिंक भिजवाने वाली बात न बताई होती तो शायद उसकी मौत प्राकृतिक ही मानी जाती। स्थानीय अदालत ने महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related