‘मुख्यमंत्री को बाद में मारेंगे…! एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, थाने में FIR दर्ज, जाने पूरा मामला

Date:

रायपुर। एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कर्मचारी संघ के नेता कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री को बाद में मारेंगे, पहले दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारियों को मारेंगे. इस वीडियो के बाद माहौल गर्म हो गया है. पूरा मामला दरअसल, अपर सत्र न्यायधीश अमित राठौर के कोर्ट ने कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय झा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की है. विजय झा को ये बड़ा झटका है. नेता पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. षडयंत्र और भड़काने, डराने धमकाने के आरोप में कभी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं. कोर्ट ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया है. सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कराई गई, जिसके बाद आनन-फानन में कर्मचारी संघ के नेता ने रायपुर कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है.बता दें कि सन्नी अग्रवाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय झा और आम आदमी पार्टी के नेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. साथ ही आरोप लगाया है कि कर्मचारियों को भड़का और डरा धमकाकर माहकराया जा रहा है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

छत्तीसगढ़ की ब्यूटिशियन ने यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का लगाया आरोप

CRIME NEWS: छत्तीसगढ़ की रहने वाली 30 वर्षीय ब्यूटीशियन...

मरीज की मौत के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के भाठागांव स्थित उर्मिला मेमोरियल हॉस्पिटल...

EOW ने DMF फंड घोटाले में अनिल टुटेजा को किया गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ DMF घोटाला मामले में EOW ने बड़ी...