CRPF से बर्खास्त कर रहा था वसूली, गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बलोदाबाजार: जिले में CRPF से बर्खास्त हो चुका जवान वसूली करने लगा। इस मामले में सोमवार को धौराभाटा निवासी भूपेंद्र कुर्रे ने शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि संतोष कुमार कुर्रे(35) नाम का शख्स मेरे घर में वर्दी पहनकर आया था। उसने अपने आप को सब इंस्पेक्टर बताया था। ये भी कहा था कि वो लवन चौकी में पदस्थ है। आरोपी की इस बात से युवक डर गया था और उसने अलग-अलग बार में ऑनलाइन माध्यम से लगभग 10 हजार और नगद के रूप में उसे 6 हजार रुपए दे दिए। मगर फिर भी आरोपी की तरफ से धमकी बंद नहीं हुई, तब उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में की थी।

उसने कई लोगों से ये कहकर पैसे लिए कि मैं सब इंस्पेक्टर हूं, किसी मामले में तुम लोगों को फंसा दूंगा। बचना है तो पैसे देने होंगे। इसके बाद उसने कई लोगों से पैसे वसूले हैं। मामले में शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लवन चौकी क्षेत्र का है।
इसके बाद उनसे मुझे कहा कि तुम अवैध करते हो, मैं तुम्हें फंसा दूंगा। अगर बचना चाहते हो तो पैसे लगेंगे। हर महीने मुझे 10 हजार रुपए देने होंगे।

शिकायत होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और आरोपी को उसके गांव सरखोर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी से अलग-अलग बैंक के एटीएम और नगद 3500 रुपए जब्त हुए हैं। उससे सब इंस्पेक्टर की वर्दी भी जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जूर्म कबूल किया है। आरोपी संतोष ये भी बताया है कि वह इसी तरह से कई लोगों से पैसे ले चुका है। गिरफ्तार किया गया आरोपी सीआरपीएफ 111 BN का बर्खास्त आरक्षक है, जिसे लगभग 6 माह पूर्व ही सीआरपीएफ से बर्खास्त किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : 1 करोड़ का गांजा पकड़ा!

CHHATTISGARH : Ganja worth Rs 1 crore seized! रायपुर। छत्तीसगढ़-ओडिशा...

CG CRIME NEWS: पिता ने नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार! 

CG Crime News: Father sexually assaults minor daughter!     कोंडागांव: छत्तीसगढ़...

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : अवैध खदान बनी कब्र!

CG ILLEGAL MINE COLLAPSE : Illegal mine becomes a...

NAKTI VILLAGE RAIPUR : नकटी पर BJP का बड़ा पलटवार!

NAKTI VILLAGE RAIPUR : BJP's big counterattack on Nakti! रायपुर....