बिल गेट्स ने PM मोदी को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, भारत के विकास को बताया प्रेरणादायक

Date:

नई दिल्लीः भारत आज अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. इस मौके पर दुनिया भर से शुभकामनाएं आ रही हैं. माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने भारत के विकास की अगुवाई करते हुए स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल परिवर्तन को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है. बिल गेट्स ने ट्वीट किया, ‘जब भारत अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, मैं भारत के विकास की अगुवाई करते हुए स्वास्थ्य सेवा और डिजिटल परिवर्तन को प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं. इन क्षेत्रों में भारत की प्रगति प्रेरक है और हम इस यात्रा में भागीदार बनने के लिए भाग्यशाली हैं.’

भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा चारी ने भी 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से भारत को बधाई दी. उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारतीय स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मुझे भारतीय समुदाय की याद आ रही है. मैं स्पेस स्टेशन से देख सकता हूं, मेरे अप्रवासी पिता का गृह नगर हैदराबाद कैसे चमक रहा है. नासा एक ऐसा स्थान है, जहां भारतीय अमेरिकी हर दिन कुछ ऐसा करते हैं जिससे कुछ फर्क पड़े. मुझे अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास में स्वतंत्रता दिवस के उत्सव की प्रतीक्षा है.’

इस बीच सिंगापुर उच्चायोग ने भी 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत को शुभकामनाएं दीं. भारत स्थित सिंगापुर दूतावास ने ट्वीट किया, ‘भारत को 76वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए. हमारे प्यारे दोस्त भारत ने कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं. खुशी है कि भारत आगे बढ़ रहा है, अपनी अपार क्षमता का एहसास करा रहा है. भारत की विकास गाथा का सिंगापुर भी हिस्सा बना हुआ है. हम एक साथ नई ऊंचाइयों को छूने के लिए तत्पर हैं.’

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : स्कूल फेयरवेल के लिए सख्त दिशा-निर्देश

CHHATTISGARH : Strict guidelines for school farewell रायपुर, 12 फरवरी।...

CG FOREST FIRE : धमतरी में जंगल आग …

CG FOREST FIRE : Forest fire in Dhamtari ... धमतरी,...