सेक्स रैकेट से जुड़े राज खोलेंगे मोबाइल फोन

Date:

दलाल विप्लव चौरडिय़ा और पंकज गोयल सहित लड़कियों के फोन जब्त
रायपुर। होटल हयात में पकड़े गए सैक्स रैकेट पर पुलिस तगड़ी छानबीन कर रही है। दलाल विप्लव चौरडिय़ा और पंकज गोयल और गिरफ्तार लड़कियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं और यही खोलेंगे राज।

पता चला है कि रेड की कार्रवाई करने होटल हयात पहुंची पुलिस टीम से होटल के कर्मचारी उलझ गए। पुलिस को रूम तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा था। अफसरों के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस उन्हें हटा कर कमरों तक पहुंची तो अंदर लड़कियां मिली। सिटी एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया होटल हयात को भी इस मामले में नोटिस जारी किया जा रहा है। पुलिस छानबीन कर रही है कि इस पूरे रैकेट में होटल की किस तरह से संलिप्तता थी।
पुलिस ने 11 लड़कियों के ब्रोकर विप्लव चोरडिय़ा और पंकज गोयल को गिरफ्तार किया है। यह लड़कियां दिल्ली पंजाब हरियाणा से पहुंची थी.अब तक जांच में पाया गया कि यह हाई प्रोफाइल रैकेट मोबाइल फोन के जरिए ऑपरेट किया जा रहा था। विप्लव और पंकज के के संपर्क में रायपुर की कई लोग थे। वीकेंड की शाम को रंगीन मिजाज करने के लिए विप्लव और पंकज सारा बंदोबस्त किया करते थे। एक फोन कॉल पर लड़कियों की बुकिंग हो जाया करती थी। फिर रंगीन मिजाज लोग इसके बाद होटल हयात के कमरों में पहुंच जाते थे। रुपयों का लेनदेन भी विप्लव और पंकज ही किया करते थे।
एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि विप्लव और पंकज के अलावा लड़कियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं, जिनमें उनके ग्राहक और इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की भी डिटेल्स हासिल की जा रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related