ट्रेन की चपेट में आने से तेंदुआ की मौत

Date:

बिलासपुर। बिलासपुर वन मंडल अंतर्गत बेलगहना रेंज में देर रात एक मादा तेंदुआ की मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह मिली। इसके वन महकमे में हड़कंप मच गया। डीएफओ कुमार निशांत ने घटना की पुष्टि की है। उनका कहना है कि घटना खोंगसरा के आगे तुलुफ बीट की है। यहां रेलवे ट्रैक है।

जंगल की बीच पटरी होने के कारण अक्सर वन्य प्राणी का मूमेंट रहता है। पटरी पार करते समय एक तेंदुआ की ट्रेन से कटकर दो टुकड़े हो गए और उसकी मौत हो गई है। थोड़ी देर में पोस्टमार्टम होगा। मौके पर वन विकास निगम व वनमंडल के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद। घटना वन विकास निगम के क्षेत्र के अंर्तगत आता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related