00 राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिलने से पूरा लोन हो गया माफ
रायपुर। किसान फणीधर यादव, रघुनाथपुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैने डेढ़ लाख का लोन लिया था। खेती किसानी का पूरा लोन माफ हो गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। उसने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
महिला किसान मुक्ति देवी ने बताया कि उसकी ज़मीन तीन एकड़ की है, 80 हज़ार रुपए का ऋण माफ़ हुआ है।उसने 60 कट्टा धान बेचा है जिसका पूरा पैसा 43 हजार रुपए मिल गया है। राजीव गांधी कृषि न्याय योजना की किश्त भी मिल गई है। मुख्यमंत्री ने पूछा कि पैसे से क्या किए तो उन्होंने बताया की ट्रेक्टर लेने की योजना है। जागेश्वर ने बताया कि भूमिहीन कृषक न्याय योजना का लाभ मिल रहा है, अभी 2000 मिला है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस बार से 7000 रुपए मिलेगा। मिथाइल तिर्की ने बताया कि उसे पौने एक एकड़ का वन अधिकार पट्टा मिला है। प्रमिला भगत ने बताया कि उनका समूह वनोपज खऱीदी करते हैं। उन्होंने इमली 13 क्विंटल और अमचूर 55 किलो खऱीद है।
किसान फणीधर और रघुनाथपुर ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैने डेढ़ लाख का लोन लिया था
Date:

