115 यात्रियों का जत्था अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के लिए हुआ रवाना

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ सिख संगठन के नेतृत्व में 115 यात्रियों का जत्था अमृतसर के स्वर्ण मंदिर तीर्थ दर्शन करने के लिए रविवार को रवाना हुआ। यह जत्था अमृतसर दरबार साहिब के अलावा फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब, तरनतारन साहिब, गोइंदवाल साहिब के दर्शन करके विद्वानों से आशीर्वाद लेंगे। इसके अलावा यह जत्था शिमला एवं चंडीगढ़ भी जाएगा। जत्था का नेतृत्व हरपाल सिंह भामरा, बलजीत सिंह रोमी भल्ला, गुरुचरण सिंह, कांत निक्कू कर रहे हैं।
रायपुर रेलवे स्टेशन में छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष व विधायक कुलदीप सिंह जुनेजा, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष महेंद्र सिंह छाबड़ा, गुरुद्वारा स्टेशन रोड के अध्यक्ष निरंजन सिंह खनूजा, दिलीप सिंह होरा, रामगढिय़ा सेवक सभा के अध्यक्ष जसविंदर सिंह राणा, बंटी चावला, मोनू सलूजा, कुलदीप सिंह सलूजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

‘निजता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’ …WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी पर Supreme Court की फटकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने व्हाट्सएप और मेटा को...