रायपुर: 50 लाख की ठगी, तांबा कारोबारी ने की थाने में शिकायत

Date:

रायपुर। ऑनलाइन प्लेटफार्म पर फर्जी विज्ञापन देकर तांबा आपूर्ति के नाम पर एक व्यापारी से 50 लाख रुपये ठग लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन रायपुर निवासी महेंद्र पाल सिंह खुराना तांबा कारोबारी हैं। उनसे चक्र ट्रेडर्स कंपनी का संचालक बताते हुए अज्ञात व्यक्ति ने संपर्क किया और कहा कि वह तांबे की आपूर्ति करेगा। बातचीत के बाद महेंद्र ने तांबा आपूर्ति के लिए उससे 80 लाख रुपये का सौदा किया। इसके बाद आरोपित ने एडवांस के नाम पर 50 लाख रुपये अपने खाते में डलवा लिए। सितंबर 2021 में दोनों के बीच यह सौदा हुआ, लेकिन आरोपित ने तांबा की आपूर्ति नहीं की। इस पर महेंद्र जब भी पैसे वापस करने की बात करते तो आरोपित द्वारा जल्द वापस करने की बात कही जाती, लेकिन पैसे वापस नहीं किए। इससे परेशान महेंद्र ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...