Will Smith In India : आस्कर में थप्पड़ कांड के बाद पहली बार भारत आए विल स्मिथ, पत्नी संग तलाक को लेकर चर्चा, यहां करेंगे यह काम

Will Smith came to India for the first time after the Oscar slap scandal, will discuss divorce with his wife, will do this work here
डेस्क। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। पहले उन्होंने पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाने पर ऑस्कर्स में कॉमेडियन क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद खबर आई कि विल स्मिथ और जैडा पिंकेट स्मिथ का तलाक होने वाला है। इन्हीं खबरों के बीच विल स्मिथ इंडिया पहुंचे हैं। हालांकि, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि विल स्मिथ इंडिया किस काम से आए हैं।
विल स्मिथ आए इंडिया –
विल स्मिथ इंडिया आए हुए हैं और उन्हें मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर शनिवार को स्पॉट किया गया है। उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। बताते चलें कि इससे पहले भी वह भारत के दौरे पर आ चुके हैं। विल स्मिथ इससे पहले साल 2018 में हरिद्वार आए थे। उनका भारत से काफी लगाव है और उन्होंने साल 2020 में धार्मिक गुरु और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरू जग्गी वासुदेव से मुलाकात की थी। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई थीं।
विल स्मिथ करेंगे धर्मिक काम! –
बताया जा रहा है कि विल स्मिथ इस बार भी किसी धार्मिक काम से भारत आए हैं। दरअसल, उनके साथ एक संत स्पॉट किया गया और इसके बाद ये कयासबाजी होने लगी है। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, बीते कुछ दिनों से विल स्मिथ की जिंदगी में कुछ सही नहीं हो रहा है। पहले ऑस्कर में थप्पड़ कांड और फिर पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के साथ तनाव। इसलिए लोगों का कहना है कि वह शांति के भारत यात्रा पर आए हैं।
विल स्मिथ की तलाक की खबरें –
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है, ऑस्कर में थप्पड़ की घटना ने विल स्मिथ और उनकी पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के बीच तनाव बढ़ा दिया है। विल स्मिथ और जैडा पिंकेट स्मिथ एक-दूसरे से मुश्किल से ही बात करते हैं। यदि ये कपल अलग होता है तो विल स्मिथ के पास 350 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति पर जैडा पिंकेट स्मिथ का आधा हक होगा।