79वीं जयंती: पूर्व पीएम राजीव को पत्नी-बच्चों ने कैसे दी श्रद्धांजलि, जानिए…

Date:

दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज रविवार को 79वीं जयंती है। सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा दिल्ली स्थित उनके समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। वहीं, राहुल गांधी इस वक्त लद्दाख में हैं। उन्होंने पैंगोंग त्सो झील के किनारे पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा- पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं। हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं। भारत मां की आवाज सुन रहा हूं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related