रायपुर में 6 कांग्रेस प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Date:

रायपुर। जिले में गुरुवार को 6 कांग्रेस प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के बाहर ढोल-बाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता भी एकजुट हुए। वहीं सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज भी प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। वहीं आरंग से प्रत्याशी शिव डहरिया शुक्रवार को नामांकन जमा करेंगे।

कांग्रेस पार्टी ने सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके बाद से लगातार सीएम भूपेश बघेल अलग-अलग जिलों के प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल हो रहे हैं। वहीं कल बीजेपी से भी 3 प्रत्याशियों ने एक साथ नामांकन दाखिल किया था।

देरी से पहुंचे महंत राम सुंदर दास

नामांकन के दौरान रायपुर दक्षिण के प्रत्याशी राम सुंदर दास देरी से पहुंचे। तय समय से बाकी प्रत्याशियों के साथ सीएम भूपेश बघेल ने कलेक्ट्रेट में जाकर नामांकन भी दाखिल कर दिया। बाहर निकल कर जब अपनी गाड़ी में बैठने वाले थे तभी महंत अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। हालांकि सीएम फिर से लौटे और राम सुंदर दास के नामांकन में भी शामिल हुए।

रायपुर जिले की विधानसभा सीटें कांग्रेस प्रत्याशी
धरसींवा छाया वर्मा
रायपुर ग्रामीण पंकज शर्मा
रायपुर उत्तर कुलदीज जुनेजा
रायपुर दक्षिण महंत राम सुंदर दास
रायपुर पश्चिम विकास उपाध्याय
आरंग शिव डहरिया
अभनपुर धनेंद्र साहू

शिव डहरिया कल दाखिल करेंगे नामांकन

कांग्रेस सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया आरंग से प्रत्याशी हैं। आज जब बाकी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया तो वे रैली में शामिल तो हुए लेकिन उन्होंने नामांकन फॉर्म जमा नहीं किया है। वे कल यानि की 27 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

अनीता के साथ पहुंची छाया

धरसींवा से मौजूदा विधायक अनीता योगेन्द्र शर्मा की टिकट काट दी गई है। उनकी जगह पूर्व सांसद छाया वर्मा को वहां से चुनावी मैदान में कांग्रेस पार्टी ने उतारा है। गुरुवार को नामांकन के दौरान अनीता शर्मा और छाया एक साथ नज़र आईं। छाया के साथ उनके नामांकन के दौरान अनीता उनके साथ खड़ी रहीं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS : धान खरीदी की बढ़ी अवधि तो भूपेश बघेल ने सरकार का जताया आभार

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की...

CG DHAN KHARIDI: सीएम साय का बड़ा ऐलान, वंचित किसानों से फिर खरीदा जाएगा धान

CG DHAN KHARIDI: रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए...

विश्व कैंसर दिवस पर संजीवनी कैंसर केयर फाउंडेशन द्वारा कैंसर जागरूकता

रायपुर: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर संजीवनी कैंसर...