द केरला स्टोरी 2- गोज़ बियॉन्ड’ के इवेंट में पीड़ितों ने बयां की दर्दनाक दास्तां

Date:

 

नई दिल्ली। फिल्म द केरला स्टोरी 2- गोज़ बियॉन्ड’  की रिलीज से पहले मेकर्स ने राजधानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से आए पीड़ितों और उनके परिवारों को एक साथ मंच पर लाया गया। आयोजकों के अनुसार 55 लड़कियों और 33 परिवारों ने सामने आकर अपने अनुभव साझा किए जिस पर यह फिल्म आधारित है।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बंगाल, बिहार, भीलवाड़ा, गंगापुर, राजकोट, उदयपुर, जम्मू, महाराष्ट्र, भोपाल, झारखंड, फरीदाबाद, मेरठ, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और इंदौर समेत कई शहरों के लोग शामिल हुए।

 

मंच पर 49 पीड़ित और उनके परिजन मौजूद थे, जबकि अन्य लोग दर्शक दीर्घा में बैठे रहे। कई सर्वाइवर्स और परिवारों ने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी आपबीती सुनाई और लोगों से जागरूक रहने की अपील की।

कार्यक्रम में फिल्म की टीम भी उपस्थित रही। जिसमें प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह, डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह, को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह के साथ फिल्म की लीड कास्ट उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया नजर आईं।

सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले निर्मित यह फिल्म 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिंदी के साथ कन्नड़ और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म तीन युवतियों की कहानी पर आधारित बताई जा रही है, जिनकी जिंदगी प्रेम संबंधों के बाद अप्रत्याशित और खतरनाक मोड़ लेती है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी का फुंका पुतला

बस्तर: AI समिट में कांग्रेसियों कार्यताओं द्वारा किए गए...

BANGLADESH ARMY RESHUFFLE : तारिक सरकार का बड़ा सैन्य फेरबदल

BANGLADESH ARMY RESHUFFLE : Major military reshuffle by Tariq...