प्रदेश के 45 हजार संविदा कर्मचारी कल से हड़ताल पर

Date:

रायपुर। छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ कल 3 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन पर जा रहा है। बता दें कि आंदोलन में राज्यभर के 45 हजार संविदा कर्मचारियों के शामिल होने जा रहे हैं।

सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ द्वारा जारी बयान में अनिश्चतकालीन आंदोलन में स्वास्थ्य विभाग, मनरेगा सहित पंचायत विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व अन्य विभाग के संविदा कर्मचारी शामिल होने की बात कही गई है।

इस हड़ताल के चलते कई विभागों के काम प्रभावित होने की संभावना है। महासंघ का कहना है कि संविदा कर्मचारी बीते साढ़े चार साल से नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। मगर सरकार द्वारा उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे निराश हो कर कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG NEWS: गरियाबंद में दो समुदायों में हिंसक झड़प, मारपीट, आगजनी व तोड़फोड़

CG NEWS गरियाबंद ।छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक...

CG NEWS: प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हिंदू संगठनों ने किया जमकर हंगामा

CG NEWS: राजनांदगांव। शहर के मोतीपुर वार्ड नंबर 2,...

NAXAL NEWS : सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सलियों का विशाल डंप बरामद

NAXAL NEWS : नारायणपुर। घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र...