VIRAL NEWS: Girlfriend kisses boyfriend; he gets fined ₹5,500!
VIRAL NEWS: सोशल मीडिया पर वायरल होने और रील पर ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में एक युवक को भारी पड़ गया।
युवक की गर्लफ्रेंड ने कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक से किस करने के निशान बनाए और वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया गया। वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज पहुंच गए। वीडियो में कार की बॉडी पर बड़ी संख्या में लिपस्टिक के निशान साफ दिखाई दे रहे थे।
यातायात पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान की। यातायात पुलिस ने कार के बारे में जानकारी जुटाई तो उसका पता थाटीपुर क्षेत्र में मिला। इसके बाद पुलिस टीम ने कार को थाटीपुर से बरामद कर यातायात थाने पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक कार मालिक को जब थाने बुलाया गया तो उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। इसके बाद युवक ने खुद कार की बॉडी पर बने लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए। यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत कार पर 5,500 रुपए का जुर्माना किया गया है।
इस कार के मालिक ने पत्रकारों को बताया कि उनकी प्रेमिका ने एक विदेशी ट्रेंड को फॉलो करते हुए कार को इस स्टाइल में कार को सजाने का फैसला किया।
कार मालिक ने बताया कि उनकी प्रेमिका ने कार पर चारों ओर 3,400 लिपस्टिक के निशान बनाने में लगभग साढ़े तीन घंटे लगाए और फिर उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
