25 किग्रा का आईईडी बरामद

Date:

बीजापुर सुरक्षाबलों ने प्रदेश के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में 25 किग्रा का आईईडी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, जिले के नेलसनार-मिरतुर-गंगालूर मार्ग पर डीआरजी, थाना मिरतुर और कैम्प ऐटेपाल छसबल 9/सी समवाय की टीम एरिया डॉमिनेशन, रोड पेट्रोलिंग पर निकली थी।

रोड पेट्रोलिंग और डि-माईनिंग की कार्यवाही के दौरान बेचापाल-ऐटेपाल के मध्य मुण्डा तालाब के पास से रोड के बीचो -बीच माओवादियों द्वारा लगाये गये 25 किग्रा का आईईडी सुरक्षा बलों द्वारा बरामद किया गया।आईईडी कमाण्ड सिस्टम से लगाया गया था जिसका स्वीच 100 मीटर दूर लगाया गया था। माओवादियों द्वारा लगाये गये इस आईईडी में विशेष बात यह थी कि आईईडी एवं इलेक्ट्रिक तार को कार्बन में लपेट कर लगाया गया था।जिससे आईईडी मेटल डिटेक्टर से डिटेक्ट न हो पाये, सुरक्षा बलो की सतर्कता, सूझबुझ से आईईडी बरामद किया गया जिसे  मौके पर बीडीएस मिरतुर की टीम द्वारा निष्क्रिय किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related