पीडब्ल्यूडी में नौकरी का झांसा बेरोजगारों से 10 लाख की ठगी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। पीडब्ल्यूडी विभाग में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर भिलाई के एक युवक ने दर्जनभर बेरोजगारों से 10 लाख की ठगी कर ली। आरोपी ने लोगों से पैसा लिया। उन्हें एक साल तक गुमराह करते रहा। उसके बाद मोबाइल बंद करके भाग गया। आरोपी ने अपना दफ्तर भी बंद कर दिया है। पुलिस ने आरोपी पर ठगी का केस दर्ज किया है। आरोपी युवा कांग्रेसी नेता है। उसने नेताओं से पहचान का झांसा दिया था।

पुलिस ने बताया कि सुपेला निवासी अनिल देवांगन का एक साल पहले परिचित के माध्यम से भिलाई के हुसैन रिजवी उर्फ हसन खान से मुलाकात हुई। हसन का देवेंद्र नगर में यूथ कंस्ट्रक्शन फाउंडेशन के नाम से ऑफिस था। वहां लोगों से मिलता था। अनिल भी परिचित के माध्यम से वहां पहुंचा। हसन ने पीडब्ल्यूडी में अच्छी पहचान का झांसा दिया। उसने भृत्य के पद पर नौकरी लगाने के लिए दो लाख मांगा।

अनिल ने पैसा दे दिया। एक साल तक हसन गुमराह करते रहा। हसन ने देवेंद्र नगर का अपना दफ्तर भी बंद कर दिया। पुलिस के अनुसार हसन ने ज्यादातर लोगों से ढाई-तीन लाख रुपए लिए है। किसी को पैसा नहीं लौटाया है। वह अपने घर से भी गायब है। आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया है। पुलिस के अब तक 11 लोगों ने 10 लाख की ठगी की शिकायत की है। आरोपी के पकड़े जाने के बाद पीडितों की संख्या बढ़ सकती है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related