चीन के उरुमकी में 21 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग 10 की मौत 9 लोग घायल

Date:

चीन के शिनजियांग उइगर में बड़ा हादसा हो गया. यहां की राजधानी उरुमकी में गुरुवार रात एक 21 मंजिला आवासीय इमारत में आग लग गई. इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है. वहीं आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इससे पहले 22 नवंबर को सेंट्रल चीन के हेनान प्रांत में आग लगने से करीब 36 लोगों की मौत हो गई थी. यह घटना अन्यांग शहर के कारखाने में हुई थी और दो लोग घायल हुए थे. घटना के बाद दमकल टीमों ने 63 गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा था. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR FLYOVER : सांसद ने CM को लिखा लेटर

RAIPUR FLYOVER : MP writes letter to CM रायपुर. रायपुर...

CHHATTISGARH : 26 साल बाद गबन का खुलासा!

CHHATTISGARH : Embezzlement exposed after 26 years! रायपुर. रायपुर में...