छत्तीसगढ़: पहले किया दुष्कर्म, फिर डंडे से पीट पीट कर की हत्या, नदी किनारे फेका शव

Date:

बलरामपुर। नदी तट पर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर आरोपित ने डंडे से उसकी पिटाई की थी। मारपीट से मौत के बाद आरोपित भाग निकला था। मामला बलरामपुर रामानुजगंज के थाना राजपुर का है। आरोपी द्वारा बलात्कार करना स्वीकार किया गया। विवाद झगड़ा होने से गुस्से में आकर मारपीट कर डण्डे से हत्या करना पाया गया। अपराध सबूत पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

ग्राम नवकी खाडपारा की महिला मां रात करीब 9:00 बजे कर्मा खेलने बाबू लाल के घर गई थी। जो कर्मा खेलकर घर वापस नहीं आई। बेटा सो गया। सुबह बेटे के घर गाँव का लछमण नगेशिया मुझे फोन कर बताया कि राहुल की माँ चुनी नगेशिया रोउर नदी किनारे सोई हुई है जाकर राहुल के घर में बता देना कि बेटा उठा कर अपनी माँ को घर लेआयेगा बताया जो सुनकर बेटा बिरेन्द्र रवि के साथ नदी के पास जाकर देखा कि उसकी माँ नदी किनारे सोई थी। बदन में कपड़ा अस्त व्यस्त था। जाकर जगाया नहीं उठी पुनः हिलाकर देखा जो नहीं उठी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related