केंद्रीय मंत्री पटेल से उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण राज्य मंत्री कुशवाह ने की भेंट

Date:

भोपाल। केंद्रीय खाद्य प्र-संस्करण और जलशक्ति नियोजन मंत्री श्री प्रहलाद पटेल से प्रदेश के उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्री भारत सिंह कुशवाह ने नई दिल्ली में भेंट की। राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री श्री पटेल से मध्यप्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण संस्थान की स्थापना के लिए पत्र सौप कर स्वीकृति के लिए अनुरोध किया।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने कहा कि मध्यप्रदेश की जलवायु उद्यानिकी फसलों के अनुकूल है और पिछले वर्षों में प्रदेश में फल, सब्जी और मसाला उत्पादन में वृद्धि हुई है। प्रदेश में खाद्य प्र-संस्करण इकाइयों की स्थापना से प्रदेश के किसानों को दीर्घकालीन लाभ प्राप्त होगा। प्रदेश में उच्च तकनीक वाले खाद्य प्र-संस्करण संस्थान की स्थापना से प्रदेश के किसानों के साथ ही सीमावर्ती राज्यों के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related