Trending Nowशहर एवं राज्य

आरक्षक ने सहकर्मी की पत्नी से किया दुष्कर्म, किसी को बताने पर दी बदनाम करने की धमकी, मामला दर्ज

दुर्ग : इस्पात नगरी भिलाई के पद्मनाभपुर थाना में पदस्थ एक सिपाही ने अपने ही विभाग के एक जवान की पत्नी से दुष्कर्म किया है। आरोपित ने पीड़िता को धमकी दी थी कि यदि उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा। इस भय से वह किसी को कुछ नहीं बताती थी। आरोपित की हरकतों से परेशान होकर उसने अपने पति को इसके बारे में बताया और पद्मनाभपुर थाना में घटना की शिकायत की।

Durg News: इसके आधार पर आरोपित सिपाही के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी की है। पुलिस ने बताया कि आरोपित दीपक दास मानिकपुरी पद्मनाभपुर थाना में पदस्थ है। पुलिस लाइन में एक अन्य सिपाही भी अपनी पत्नी के साथ रहता है। आरोपित ने पीड़िता से दोस्ती बढ़ाकर उसका दैहिक शोषण शुरू कर दिया। पीड़िता ने अपने पति को इसके बारे में बताया तब ये मामला थाना तक पहुंचा।

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: