ब्रेकिंग न्यूज़: आईईडी ब्लास्ट से दो जवान घायल

Date:

कांकेर।जिले के जंगलवार कॉलेज कांकेर में बस्तर फाइटर्स की वॉर ट्रेनिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। वॉर ट्रेनिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में पत्थर के टुकड़े लगने से दो जवान घायल हो गए हैं।

घायल जवानों को तत्काल जिला अस्पताल कांकेर में इलाज के लिए लाया गया है।

कांकेर में बस्तर फाइटर्स के जवान अपनी 45 दिन की अंतिम ट्रेनिंग में थे। इस दौरान उन्हें शुक्रवार को जंगल में लड़ाई की ट्रेनिंग दी जा रही थी। जवानों के ऊपर से लगातार गोलियां बरसाई जा रही थी। वहीं उनके नजदीक आईईडी भी ब्लास्ट हो रहे थे।

इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट से उड़े पत्थर के टुकड़े जवान शंकर लाल और ललित कुमार के कमर और पैर में जा लगे। जिसके चलते जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घायल जवानों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल कांकेर भेजा गया।

जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। दोनों जवान बस्तरिया बटालियन के ट्रेनी जवान हैं।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने टैरिफ को बताया गैरकानूनी

 वाशिंगटन : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे को...

नाइट लैंडिंग सुविधा शुरू : यात्रियों को मिलेगा अधिक उड़ान का विकल्प

बिलासपुर। बिलासपुर में आज पहली बार रात्रिकालीन उड़ान का...

नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर...