Trending Nowशहर एवं राज्य

NANKIRAM KANWAR LETTER : ननकीराम कंवर ने फिर फोड़ा लेटर बम …

NANKIRAM KANWAR LETTER : Nankiram Kanwar again bursts letter bomb …

रायपुर, 29 मार्च 2025। NANKIRAM KANWAR LETTER छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का एक पत्र सामने आया है, जिसमें उन्होंने निगम-मंडलों में नई नियुक्तियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को सुझाव दिया है। पत्र में उन्होंने 2003 से 2018 तक भाजपा शासन में पद पर रहे लोगों को इस बार मौका न देने की बात कही है और नए, निष्ठावान कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की पैरवी की है।

कंवर का बड़ा बयान – पुराने चेहरों को न मिले जगह

NANKIRAM KANWAR LETTER ननकीराम कंवर ने अपने पत्र में लिखा है कि 2003 से 2018 तक भाजपा सरकार के दौरान कई नेताओं को निगम, मंडल और प्राधिकरणों में पद दिए गए। लेकिन, कुछ चेहरों के कमजोर कार्यों और गलत फैसलों के चलते 2018 में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। अब समय आ गया है कि नए लोगों को मौका मिले, ताकि पार्टी को भविष्य में मजबूती मिल सके।

पद की लालसा रखने वालों में मची हलचल

ननकीराम कंवर के इस पत्र से उन नेताओं की बेचैनी बढ़ गई है जो निगम-मंडल में पद पाने की उम्मीद लगाए बैठे थे।

नेताओं और कार्यकर्ताओं को फंसाने का भी आरोप

NANKIRAM KANWAR LETTER उन्होंने पत्र में यह भी लिखा है कि कांग्रेस सरकार के दौरान कुछ अधिकारी-कर्मचारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मामलों में फंसाया। अब उन्हीं अधिकारियों को भाजपा के कुछ लोग मनचाही पोस्टिंग दिलाने और उनके खिलाफ कार्रवाई रोकने में मदद कर रहे हैं। कंवर ने ऐसे लोगों को पार्टी के महत्वपूर्ण पदों से दूर रखने की सलाह दी है।

ईमानदार कार्यकर्ताओं को मिले सम्मान

NANKIRAM KANWAR LETTER ननकीराम कंवर ने कहा कि भाजपा के लिए लंबे समय से ईमानदारी से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को अब तक कोई पद नहीं मिला। उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अब निगम, मंडल और प्राधिकरणों में जिम्मेदारी दी जाए।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज

NANKIRAM KANWAR LETTER ननकीराम कंवर के इस पत्र ने भाजपा के भीतर नई बहस छेड़ दी है। पार्टी के अंदरूनी हलकों में इस पर चर्चा हो रही है कि क्या इस बार नए चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी या पुराने नेताओं का दबदबा बना रहेगा?

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: