Trending Nowशहर एवं राज्य

महिलाएं अपने आक्रोश की अभिव्यक्ति के लिए न्यायधानी में जुटेंगी : मधु रॉय,

नवागढ़ संजय महिलांग

नवागढ़ विधानसभा से हजारों महिला कार्यकर्ताओं के रैली में शामिल होने का आह्वाहन

नवागढ़। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा 11 नवंबर को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली की में नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं की उपस्थिति की लेकर महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने विधानसभा अंर्तगत नवागढ़, मारो एवं खण्डसरा मण्डल महिला मोर्चा की बैठक ली। जिसमें हजारों की संख्या में महिला कार्यकर्ताओं के रैली में शामिल होने का आह्वान किया गया, साथ ही बैठक पश्चात वाल राइटिंग भी किया गया।

जिला महामंत्री मधु राय ने कहा कि भूपेश सरकार से सबसे ज्यादा प्रदेश की महिलाएं दुखी हैं। 11 नवंबर को प्रदेश की महिलाएं अपने आक्रोश की अभिव्यक्ति के लिए न्यायधानी में जुटेंगी। जिसमें नवागढ़ विधानसभा के तीनों मण्डल, 55 शक्तिकेन्द्रों एवं 298 बूथों से महिला मोर्चा की पदाधिकारी सहित हजारों की संख्या समस्त कार्यकर्ता शामिल होंगे।श्रीमती रॉय ने बताया कि महतारी हुंकार रैली के लिए हमारी पदाधिकारी बूथ स्तर जाकर महिला संगठनों से संपर्क करने, पम्फलेट व पेंटिंग के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार करने व बाइक रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक कर रही है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा सोनी ने कहा कि इस रैली के मुख्य मुद्दे प्रदेश के कांग्रेस सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षा नहीं कर पाने, अत्याचार, यौन उत्पीड़न, शराबबंदी, कमीशनखोरी के लिए रेडी टू ईट चलाने वाली 22000 बहनों का रोजगार छिनने, स्व सहायता समूह की बहनों का कर्जा माफ नहीं सहित अन्य है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष अमिता बघेल, उमा मिश्रा, सती सिन्हा, प्रभा सोनी, खेमिन बाई साहू, बिनो सोनकर, पुष्पा मात्रे, राधा सिन्हा, रीमा टुटेजा, कांति सोनकर, खुलेश्वरी देवांगन, मीणा साहू सहित महिलाएं उपस्थित रही।

Share This: