मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा द्वारा न्यायालय भवन एवं कर्मचारी आवासों का वर्चुअल शिलान्यास

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा छत्तीसगढ उच्च न्यायालय के द्वारा अपने अति व्यस्ततम समय में से आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को सुबह 11:00 बजे वर्चुअल रूप से जुड़कर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जांजगीर चांपा जिला के चांपा में बस स्टेण्ड चांपा के पास नवीन न्यायालय भवन का शिलान्यास किया गया। उक्त कार्यक्रम में ही व्यवहार न्यायालय भवन चांपा के अतिरिक्त व्यवहार न्यायालय अकलतरा, नवागढ़, सक्ती, मालखरौदा, डभरा, जैजैपुर एवं नवीन कर्मचारी आवासीय परिसर जांजगीर का शिलान्यास किया गया। इसी दौरान जिले के पोर्ट-फोलियो जज पार्थ प्रतीम साहू ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित रहकर भूमि पूजन किया एवं भवनों की आधारशिला रखी।

श्री सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि न्यायालय को बुनियादी ढांचा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार के सहयोग से काम किया जा रहा है और इसके लिए पहल भी शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि हमे राज्य के न्यायालयों में काम करने का बेहतर माहौल प्रदान करना है। यह परियोजना न्यायिक अधिकारी/कर्मचारियों के लिए न्यायालय भवन एवं आवास प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है ताकि न्यायालय भवन एवं आवास प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं इंजीनियरों को इस परियोजना को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा पर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए न्यायालयीन अधिकारियों एवं जिलाधीश को भी इस परियोजना की सतत निगरानी रखने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि किसी भी जिले में न्यायिक कर्मचारियों के लिए सर्वसुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी उत्साहवर्धक एवं नई ऊर्जा का संचार करने वाली होती है जिससे उनके कार्यकुशलता में और दक्षता होती है, जिले में नई कॉलोनी ऐसी बने जो राज्य के लिए एक मिसाल साबित हो। भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति पार्थ प्रतीम साहू छत्तीसगढ उच्च न्यायालय एवं पोर्टफोलियो जज जांजगीर चांपा ने इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों एवं न्यायालय कर्मचारी सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए न्यायालय भवनों एवं आवास गृह निर्माण के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेश कुमार सोनी द्वारा मुख्य न्यायाधिपति एवं पोर्टफोलियो न्यायाधीश का स्वागत करते हुए जांजगीर चांपा जिला को नवीन न्यायालय भवनों एवं सर्व सुविधायुक्त रहवासी कॉलोनी की सौगात देने के लिए स्वागत किया गया।

विशिष्ट अतिथि न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू के द्वारा पूरे विधि विधान से कार्यक्रम पश्चात भूमि पूजन करते हुए आधारशिला रखी। प्रस्तावित नवीन व्यवहार न्यायालय भवन एवं न्यायिक कर्मचारीगण के लिए रहवासी कॉलोनी के भूमि पूजन एवं आधारशिला के कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र वर्मा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय सहित परिवार न्यायालय एवं जिला न्यायालय के अन्य न्यायाधीशगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन श्रीमती पल्लवी तिवारी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश जांजगीर के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर सक्ती सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला अधिवक्ता संघ जांजगीर के अध्यक्ष अजय कुमार केशरवानी, तहसील अधिवक्ता संघ चांपा के अध्यक्ष विजय पटेल एवं पदाधिकारी, जिले के सभी न्यायिक अधिकारीगण सहित जिला न्यायालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। विदित हो कि जिला मुख्यालय से दूरस्थ स्थल चांपा में खाली स्थान पर विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि पूजन करवाया जाना चुनौतीपूर्ण रहा परंतु जिले के पोर्टफोलियो न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री पार्थ प्रतीम साहू के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सोनी द्वारा जिले के कलेक्टर, भारत संचार निगम लिमिटेड एवं लोक निर्माण विभाग से सतत समन्वय कर वर्चुअल मोड में नवीन कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर का भूमि पूजन एवं शिलालेख अनावरण के कार्य को सफलतापूर्वक करवाया गया।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related