Trending Nowदेश दुनियाशहर एवं राज्य

VIRAL VIDEO : यूनिवर्सिटी के बाहर बुर्का का विरोध कर रही लड़कियों पर तालिबान के अफसर ने बरसाए कोड़े

VIRAL VIDEO: Taliban officer lashed out at the girls protesting the burqa outside the university

डेस्क। अफगानिस्तान बदख्शां यूनिवर्सिटी के बाहर बुर्का का विरोध कर रही लड़कियों पर तालिबान के अफसर ने कोड़े बरसाए। यह घटना रविवार की है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियां भाग रही हैं और तालिबानी उनका पीछा करते हुए कोड़े बरसा रहा है।

राइट टु एजुकेशन को लेकर प्रोटेस्ट कर रही है लड़कियां –

पूर्वी अफगानिस्तान के बदख्शां यूनिवर्सिटी में यह विवाद 30 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जब प्रशासन ने बुर्का पहनकर नहीं आने वाली लड़कियों को क्लास रूम से वापस जाने के लिए कहा था। लड़कियों ने इसके बाद राइट टु एजुकेशन को लेकर प्रोटेस्ट शुरू कर दिया।15 अगस्त 2021 को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया था। मई 2021 में अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद तालिबान को 20 साल बाद दोबारा काबुल की सत्ता मिली थी। तालिबान के सत्ता में आने के बाद लड़कियों के कॉलेज जाने पर रोक लगाई गई। हालांकि, फरवरी 2022 में नियमों के साथ लड़कियों को कॉलेज में एंट्री देने पर सरकार राजी हो गई।

Share This: