CHHATTISGARH : From Vande Mataram to Naxalism, Vijay Sharma attacks Congress
दुर्ग। गृहमंत्री विजय शर्मा ने वंदे मातरम्, नक्सलवाद और जेल में बंद नक्सल मामलों के आरोपियों को लेकर सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् को लेकर देश में तय व्यवस्था का पालन होना चाहिए।
नक्सलवाद पर विजय शर्मा ने कहा कि नक्सल सिर्फ जंगल में नहीं, दिमाग में भी होता है। उन्होंने कहा, “जिसके दिमाग में नक्सल होगा, उसे दिमाग से भी निकालेंगे।”
CG CRIME: फंदे में लटकी मिली महिला, दो घंटे बाद मिली जिंदा!
गृहमंत्री ने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलना और सवाल करना लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन हिंसा, राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान और अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी।
वहीं जेल में बंद पुराने नक्सल मामलों को लेकर उन्होंने बताया कि करीब 1300 मामलों की समीक्षा की जा रही है। जिन मामलों में जनहानि नहीं हुई और केंद्रीय कानून लागू नहीं हैं, उनकी स्थिति का परीक्षण किया जा रहा है।


