KBC खेल चुकी डिप्टी कलेक्टर पर राशन कार्ड बनाने के नाम से घुस मांगने का वीडियो वायरल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कौन बनेगा करोड़पति के नौवें सीजन में साढ़े बारह लाख की रकम जीत चुकी डिप्टी कलेक्टर पर राशन कार्ड बनाने के नाम से रकम मांगने का वीडियो वायरल हुआ हैं। महिला डिप्टी कलेक्टर के मुंगेली जिले के लोरमी जनपद में पदस्थ रहने के दौरान का यह वीडियो बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में राशन कार्ड बनाने के नाम पर महिला जनपद उपाध्यक्ष से रकम की बात चीत सामने आई है। जिसे जनपद उपाध्यक्ष द्वारा रिकार्ड कर वायरल करने की बात सामने आई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली में डिप्टी कलेक्टर अनुराधा अग्रवाल की पदस्थापना हैं। उनकी पोस्टिंग जनपद लोरमी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में थी। फिलहाल वे 22 अप्रैल से मातृत्व अवकाश पर चल रहीं हैं। उनके पास प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव व जनपद उपाध्यक्ष खुशबु आदित्य वैष्णव राशन कार्ड बनवाने सम्बन्धित चर्चा के लिये गयी हुई थी। बताया जा रहा हैं कि उन्हें 18 राशन कार्ड बनवाने थे। वायरल वीडियो के अनुसार जनपद सीईओ के रूप में पदस्थ महिला डिप्टी कलेक्टर कह रहीँ हैं कि इसके लिये कुछ छुड़वा दिजियेगा। जिस पर महिला उपाध्यक्ष ने कहा कि राशन कार्ड के नाम पर कुछ लगता हैं यह मैं पहली बार सुन रही हूं। यह सुन कर महिला डिप्टी कलेक्टर ने जवाब दिया कि आप पहली बार सुन रही हैं यह सुन कर मुझे आश्चर्य हो रहा है। साथ ही महिला डिप्टी कलेक्टर कह रही हैं कि विधायक जी तो कुछ लेते नही पर उनके कार्यकर्ताओं का कुछ आ गया या सागर भैया का कुछ आ गया तो करना पड़ता हैं। इसके अलावा और भी बहुत से लोगो को मैनेज करना पड़ता हैं जिसके कारण हम लोगो को दिक्कत होती है। महिला डिप्टी कलेक्टर का कहने का मतलब बेगारी करने से था।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related