VANDE BHARAT SCHEDULE : छत्तीसगढ़ से वंदे भारत से सफर करना है, तो जान लीजिए किराया और शेड्यूल, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

VANDE BHARAT SCHEDULE: If you want to travel from Chhattisgarh by Vande Bharat, then know the fare and schedule, PM Modi will show the green signal
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल सुविधा में विस्तार किया गया है छत्तीसगढ़ में अब देश की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ती नजर आएगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को नागपुर में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को बिलासपुर के लिए रवाना करेंगे। वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को लाभ मिलेगा। इस ट्रेन से बिलासपुर से नागपुर तक का सफर महज 5:30 घंटे में ही यात्री पूरा कर सकेंगे। इसके लिए यात्री किराए का निर्धारण भी कर दिया गया है।
130 की स्पीड से छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी ट्रेन –
बिलासपुर से नागपुर के बीच 130 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाया जाएगा। वर्तमान में दुर्ग से नागपुर के बीच एक्सप्रेस ट्रेनिंग 100 से ज्यादा स्पीड में दौड़ रही है। हाई स्पीड ट्रेन होने के कारण दुर्ग, रायपुर और गोंदिया में इसका स्टॉपेज रखा गया है। शनिवार को छोड़कर यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलाया जाएगा। यह ट्रेन सुबह 6.45 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे को नागपुर पहुंचेगी। वहीं दोपहर 2.05 बजे नागपुर से ट्रेन शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
सामान्य ट्रेन से 40 प्रतिशत अधिक होगा किराया –
इस अत्याधुनिक ट्रेन की खासियत को देखते हुए यात्री इस में सफर करने के लिए उत्साहित हैं। ट्रेन यात्रियों के लिए 6 से 30% तक तत्काल कोटा रखा गया है। जिससे यात्रियों को इमरजेंसी में बर्थ मिल सकेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत पर सफर करने वाले यात्रियों को सामान्य सुपरफास्ट ट्रेनों से 40% अधिक किराया देना होगा। अन्य राज्यों के अनुसार स्लीपर में सफर करने वाले यात्रियों को बिलासपुर से नागपुर जाने के लिए लगभग 1400 रुपये तक किराया देना होगा। वहीं बिलासपुर से रायपुर का किराया लगभग 430 रुपए तक होगा। अभी रेलवे ने वास्तविक किराया निर्धारित नहीं किया है। यह दर अन्य राज्यों में दूरी के अनुसार है।
इन सुविधाओं युक्त है वंदे भारत एक्सप्रेस –
वंदे भारत ट्रेन यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया गया है। इसमें 1128 यात्री एक बार में सफर कर सकते हैं। यह ट्रेन 52 सेकेंड में 100 किमी प्रतिघन्टे की स्पीड पर होती है। इसमें मेट्रो की तरह ऑटोमेटिक गेट लगे हैं। ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। इसके अलावा ट्रेन के प्रत्येक कोच में एलईडी स्क्रीन, वाईफाई, लगाए गए हैं। जिस पर सूचना प्रसारित की जाएगी। ट्रेन में यात्री चेयर 360 डिग्री मूवमेंट करेगा।
जानिए वंदे भारत का टाइम शेड्यूल –
वंदे भारत ट्रेन बिलासपुर से ट्रेन सुबह 6:45 बजे से निकलेगी और 8:06 रायपुर पहुंचेगी। रायपुर में 5 मिनट रुककर 8:47 को दुर्ग पहुंचेगी फिर 10:30 बजे गोंदिया, यहां से 12:15 बजे नागपुर पहुंचेगी। वहीं नागपुर से ट्रेन फिर से छत्तीसगढ के लिए दोपहर 2:05 पर रवाना होकर 15:45 गोंदिया, 17: 30 को दुर्ग और शाम 18:08 पर रायपुर पहुंचेगी, शाम 19:35 को बिलासपुर में ट्रेन समाप्त होगी। इस बीच राजनांदगांव स्टेशन का भी समय जोड़ा जाएगा।
राजनांदगांव में भी होगा स्टॉपेज –
छत्तीसगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज तीन जगहों पर दिया गया था जिसमें रायपुर दुर्ग और गोंदिया शामिल थे लेकिन राजनांदगांव में स्टॉपेज नहीं दी जाने की वजह से वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधि सांसद और रेल यात्री बोर्ड के सदस्यों ने नाराजगी जाहिर की थी इसके बाद सांसद संतोष पांडे ने पत्र लिखकर रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज की मांग की थी। जिसके बाद आज रेल मंत्री ने इसकी सहमति दे दी है। यानी अब राजनांदगांव में वन्देभारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी।