ABHIMANYU WEDDING : सामूहिक विवाह में होगी मुख्यमंत्री के बेटे की शादी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ABHIMANYU WEDDING : Chief Minister’s son will get married in a mass marriage

उज्जैन, 28 नवंबर 2025। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के छोटे बेटे अभिमन्यु की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शादी से पहले की रस्में शुरू हो चुकी हैं और मुख्यमंत्री अपने बेटे के साथ 21 अन्य जोड़ों की शादी भी कर रहे हैं। इस सामूहिक विवाह का पूरा खर्च यादव परिवार उठा रहा है। यह भव्य, लेकिन सादगीपूर्ण समारोह 30 नवंबर को क्षिप्रा नदी के तट पर आयोजित किया जाएगा।

शुक्रवार को हुई पहली रस्म में माता पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री की पत्नी, बड़े बेटे वैभव यादव, बेटी आकांक्षा और परिवार के अन्य सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में पारिवारिक सदस्यों और मित्रों ने बैंड-बाजे के साथ आनंद मनाया।

मुख्यमंत्री के परिवार का यह प्रयास सामाजिक समरसता और समाज में सनातन परंपराओं को मजबूत करने का संदेश देता है। जशपुर और अन्य क्षेत्रों से 21 जोड़े इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनमें विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोग शामिल हैं 12 पिछड़ा वर्ग, 6 सामान्य वर्ग और 6 अनुसूचित जाति से वर तथा 14 पिछड़ा वर्ग, 4 सामान्य, 5 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति की कन्याएं।

शादी के दिन सुबह 8 बजे सामूहिक बारात शहर के होटल इम्पीरियल चौराहे से विवाह स्थल पर पहुंचेगी। पाणिग्रहण और सप्तपदी सहित सभी विवाह समारोह सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक 22 अलग-अलग मण्डपों में संपन्न होंगे। प्रत्येक नवविवाहित दंपति को स्वर्ण मंगलसूत्र, रजत पायजेब, बिछिया, फर्नीचर, बर्तन, डिनर सेट, कपड़े और मोटरसाइकिल भेंट स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।

सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए एडीजी इंटेलिजेंस, डीआईजी और एसपी ने विवाह स्थल का निरीक्षण किया और भीड़ प्रबंधन, मार्ग सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह विवाह समारोह सामाजिक समरसता, परंपरागत रीति-रिवाजों और जनहित के संदेश का प्रतीक बनकर उज्जैन में इतिहास रचने जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related