देश दुनियाTrending Nowक्राइम

सैलून की दुकान में बैठे JDU नेता की सिर में गोली मारकर की हत्या, आक्रोशित लोगों ने अस्पताल पहुंचे जवानों पर किया हमला

बगहा। धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा बाजार में बुधवार की शाम सात बजे अपराधियों ने सैलून की दुकान में बैठे भितहा के खैरवा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह JDU के प्रखंड अध्यक्ष विभव राय(50) को बाइक सवार नकाबपोश दो अपराधियों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के लोगों व दुकानदार उन्हें दहवा अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल पहुंचे जवानों पर हमला और तोड़फोड़ किया।

Bihar Crime News: बगहा में जदयू नेता की गोली मारकर हत्या, मचा हंगामा; अस्पताल में तोड़फोड़ के साथ जवानों पर हमला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि भितहा थाना क्षेत्र के खैरवा पंचायत के गुलरिहा निवासी विभव राय अपनी स्कार्पियो गाड़ी से धनहा थाना क्षेत्र के तमकुहा बाजार में पहुंचे और अपने गांव के विकास ठाकुर के सैलून की दुकान में दाढ़ी बनवाने के लिए बैठे। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश जिनका मुंह गमछे से बंधा था। एक बदमाश बाइक से उतरा और पीछे से उनके सिर पर गोली मार दिया और बाइक लेकर फरार हो गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और उन्हें नजदीकी दहवा सीएचसी में ले गए। जहां चिकित्सक डा.कृष्ण कुमार ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गंडक क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मधुबनी और भितहा क्षेत्र में लोगों इस घटना को लेकर आक्रोश है। विभव 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अध्यक्ष व पूर्व मुखिया प्रतिनिधि भी रह चुके हैं। इस संबंध में धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर भारती ने कहा कि हत्या के कारणाें का पता लगाया जा रहा है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

 

Advt_19_09
cookies_advt2024_08
advt_001_Aug2024
july_2024_advt0001
Share This: