INDIA STOCK MARKET : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, कोर्ट ने ट्रंप टैरिफ पर लगाई रोक, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDIA STOCK MARKET : Stormy rise in stock market, court puts a stay on Trump tariff, Sensex-Nifty jumps

INDIA STOCK MARKET भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। अमेरिकी अदालत के फैसले का असर सीधे सेंसेक्स और निफ्टी पर दिखाई दिया। दरअसल, अमेरिका की एक संघीय अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए ‘लिबरेशन डे’ टैरिफ पर रोक लगा दी है। इसी फैसले से वैश्विक बाजारों में पॉजिटिव माहौल बना और भारतीय बाजार भी झूम उठा।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) जहां 400 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ खुला, वहीं एनएसई निफ्टी (Nifty) भी ग्रीन जोन में कारोबार करता नजर आया। शुरुआती 5 मिनट में ही सेंसेक्स 500 अंक उछलकर 81,816 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी भी 24,889 के आसपास ट्रेड कर रहा था।

ट्रंप टैरिफ पर कोर्ट का करारा झटका

INDIA STOCK MARKET मैनहैटन स्थित एक संघीय अदालत ने ट्रंप के ‘लिबरेशन डे’ टैरिफ को असंवैधानिक करार देते हुए रोक लगा दी। अदालत ने कहा कि ट्रंप ने International Emergency Economic Powers Act (IEEPA) का दुरुपयोग किया और अमेरिका के संविधान के खिलाफ कदम उठाया। ट्रंप का यह आदेश उन देशों पर समान रूप से टैक्स लगाने को लेकर था, जो अमेरिका से कम और अमेरिका को ज्यादा सामान बेचते थे।

एशियाई बाजारों में भी जोरदार तेजी

INDIA STOCK MARKET भारतीय बाजारों की इस तेजी में एशियाई बाजारों का भी अहम योगदान रहा। जापान का निक्केई 633 अंक (1.68%) ऊपर था, हैंगसेंग 196 अंक (1%) चढ़ा और साउथ कोरिया का KOSPI इंडेक्स 1.76% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था।

गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) भी करीब 100 अंकों की मजबूती के साथ ग्रीन जोन में दिखा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related