Trending Nowशहर एवं राज्य

TRANSFER BREAKING : 32 IFS का ट्रांसफर, वन सेवा अफसरों की बड़ी तबदीली

TRANSFER BREAKING: Transfer of 32 IFS, major change of Forest Service officers

भोपाल। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर भारतीय वन सेवा के अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है। सूची में 32 आईएफएस का नाम शामिल है। लिस्ट में तीन प्रशिक्षु अफसर भी हैं। जारी सूची के मुताबिक, 1989 बैच के आईएफएस ओपी चैधरी को प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्या. प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल से प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन मुख्यालय भोपाल।

1993 बैच के आईएफएस मनोज कुमार को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक भोपाल से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल।

1997 बैच के एल कृष्णामूर्ति अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक सतपुड़ा टाईगर रिजर्व नर्मदापुरम से अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य प्राणी कार्यालय प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख भोपाल बनाया गया।

2003 बैच के लखन लाल उइके मुख्य वन संरक्षक शहडोल वृत्त से मुख्य वन संरक्षक सामाजिक वानिकी वृत्त भोपाल बनाया गया।

2006 बैच के अशोक कुमार को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी वन विभाग मंत्रालय भोपाल से मुख्य वन संरक्षक होशंगाबाद वृत्त बनाया गया है।

 

 

 

 

 

 

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: