Tokyo Paralympic: आज भारतीय दल से बात करेंगे PM मोदी, खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौसला

Date:

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी आज टोक्यो पैरालंपिक में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे। सुबह करीब 11 बजे मोदी इन खिलाड़ियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इस साल भारत अब तक का सबसे बड़ा दल भेज रहा है। 9 अलग-अलग ईवेंट्स के लिए 54 खिलाड़ी टोक्यो जाएंगे।
जिस देश में ओलंपिक गेम्स होते हैं, उसी देश में पैरालिंपिक भी कराए जाते हैं। इस बार जापान के टोक्यो में ओलंपिक हुए थे, तो पैरालंपिक भी वहीं होने हैं। ओलंपिक में भारत ने अब तक का सबसे बेहतर खेल दिखाते हुए 1 गोल्ड और 2 सिल्वर समेत 7 मेडल जीते थे। अब पैरालंपिक में भी कई मेडल जीतने की भारत ने उम्मीद लगा रखी है। खिलाड़ियों से बातचीत कर पीएम मोदी उनका हौसला बढ़ाएंगे। बता दें कि ओलंपिक में जाने से पहले खिलाड़ियों और उनके परिजनों से भी पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की थी।

मोदी ने खिलाड़ियों से किया गया वादा भी पूरा किया है। उन्होंने सोमवार को ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को अपने घर पर नाश्ता कराया। इस दौरान मोदी ने गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा को उनका मनपसंद चूरमा खिलाया। जबकि, ब्रॉन्ज जीतने वाली पीवी सिंधु को आइसक्रीम खिलाई। मोदी ने सिंधु से वादा किया था कि टोक्यो में मेडल जीतकर जब वह देश लौटेंगी, तो उन्हें वह आइसक्रीम खिलाएंगे। अपना ये वादा मोदी ने पूरा किया।

PM Modi and Sindhu

माना जा रहा है कि आज पैरालंपिक खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान मोदी फिर हौसला बढ़ाने के लिए उनसे भी कई वादे कर सकते हैं। पहली बार ऐसा हो रहा है, जब कोई पीएम बड़ी प्रतियोगिताओं से पहले खिलाड़ियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ा रहा हो।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related