ED ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी:  ‘CPI-Mao’ से जुड़े होने का दावा, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां

Date:

चेन्नई। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई स्थित शास्त्री भवन में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दफ्तर को RDX से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है, जिसमें कहा गया कि यह कदम मंत्री K.N. नेहरू केस को लेकर उठाया जाएगा।

 

ईडी फिलहाल तमिलनाडु के मंत्री K.N. नेहरू की कंपनी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान एजेंसी को कैश फॉर जॉब घोटाले के सबूत मिले थे, जिसके बाद ईडी ने 232 पन्नों की रिपोर्ट तमिलनाडु पुलिस को सौंपी थी।

धमकी भरे मेल में भेजने वाले ने खुद को ‘MPL Rao’ और ‘CPI-Mao’ से जुड़ा हुआ व्यक्ति बताया है। ई-मेल में न सिर्फ ED ऑफिस को निशाना बनाने की बात कही गई है, बल्कि ELCOT केस और कुछ अधिकारियों के नामों का भी उल्लेख किया गया है।

 

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। ईडी दफ्तर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। साइबर सेल ने ई-मेल ट्रेसिंग शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की धमकी को हल्के में नहीं लिया जा रहा है और पूर्ण सतर्कता बरती जा रही है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related