Trending Nowशहर एवं राज्य

वन कर्मियों के हड़ताल के समर्थन में रेंजर एशोसिएशन भी उतरा, 1 अप्रैल से हड़ताल करेंगे, इनदिनों प्रदेशभर के कई जगह वनों में आग लगे है शासन जिम्मेदारी सुनिश्चित करे !

रायपुर  वन कर्मियों की 7 दिन से जारी हड़ताल का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ रेंजर एशोसिएशन ने भी 1 अप्रैल से काम बंद करने का फैसला किया है।
छत्तीसगढ़ वन राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा एव उनके सदस्यों के साथ विचार विमर्श उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।
वर्तमान में नो वन कर्मचारी संघ का हड़ताल चल रहा है उसमें वन रक्षक से लेकर वन क्षेत्रपाल तक हमारे सहयोगी स्टाफ आंदोलनरत है।
उनकी जायज मांगो के समर्थन में रेंजर एशोसिएशन को भी आगे आना आवश्यक है, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि 30 मार्च तक अगर सभी प्रभारी रेंजर अपना रेंज प्रभार डीएफओ को सौंप कर हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।
तो 1 अप्रैल से सभी प्रदेश में रेंजर भी वन कर्मचारी संघ के समर्थन में शासकीय अभिलेख वन मंडल में जमाकर वन कर्मचारी संघ के समर्थन में हड़ताल पर चले जायेंगे।
वन मंत्री से भी जाकर मिले तथा डायरेक्ट रेंजर एवं पदोन्नत रेंजर के पदस्थापना एवं 2017 तथा 2019 बैच के रेंजरों की परिवीक्षा अवधि समाप्त हेतु चर्चा हुई । शीध्र पदस्थापना एव परिवीक्षा अवधि समाप्त हेतु आश्वासन मिला है। आंदोलनरत हमारे सहयोगी स्टॉफ के जायज मांगों के समर्थन में रेंजर एशोसिएशन भी एक अप्रैल से अपने समस्त अभिलेख वन मण्डलादिकारी को सौंप कर हड़ताल में सम्मिलित होगा। इस अवधि में जो भी विभागीय छति होंगी तथा कार्य प्रभावित होगा इसकी समस्त उत्तरदायित्व शासन की होगी।

advt_001_feb2025
advt1_jan2025
advt_002_feb2025
Share This: