Trending Nowशहर एवं राज्य

सरकार जनता की बेहतरी के लिए बड़ा लक्ष्य आगे रख कर रही है काम : मंत्री सिंहदेव

किसान न्याय योजना की पहली किश्त की राशि 38 करोड़ 82 लाख खातों में अंतरित

अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को खरीफ वर्ष 2021 22 केलिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त की राशि का अंतरण डीबीटी के माध्यम से किया। मुख्यमंत्री बघेल ने स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि व आतंकवाद निरोधी दिवस के अवसर पर आतंकवाद से डटकर मुकबला करने शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। अम्बिकापुर के सर्किट हाउस में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधियी ने भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें स्मरण व नमन करते हुए उनकी छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त की राशि जिले के 48596 किसानों के खाते में 38 करोड़ 82 हजार 630 रुपए की राशि अंतरित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सिंहदेव ने कहा कि स्व राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत का सपना देखा था, जिसमे आधुनिक आईटी युग की परिकल्पना, निचले तबके तक योजनों का लाभ पहुंचाना प्रमुख है। गांधी के विजन को ध्यान में रख हमारी सरकार बड़ा लक्ष्य आगे रख कर काम कर रही है। चाहे राजीव गांधी किसान न्याय योजना हो, गोधन न्याय योजना हो या राजीव गांधी कृषि भूमिहीन मजदूर न्याय योजना हो सभी का लक्ष्य बड़ा है और लोगां को आर्थिक रूप से सशक्त करना है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सूचना का धिकार, शिक्षा का अधिकार, रोजगार के अधिकार को कानूनी मान्यता दी गई है, उसी प्रकार स्वास्थ्य का अधिकार भी मिले इस पर भी पहल किया जा रहा है। प्रदेश की जनता की एक न्यूनतम आमदनी तय करने की दिशा में किसान न्याय योजना के तहत धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य, तेंदुपत्ता संग्रहण दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा, 63 प्रकार के वनोपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य तथा कोदो कुटकी का भी न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सब मिलकर काम करेंगे तो संतोष के भाव का अनुभव करेंगे।

Share This: