विक्राल रूप लेती जा रही लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग, अब-तक 16 की मौत और 1 लाख से ज्यादा लोग बेघर

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

लॉस एंजेलिस। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग लगातार विक्राल रूप लेती जा रही है। हर तरफ आग ही आग फैली है, जिसके चलते अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है। यही नहीं आग में 12000 से ज्‍यादा इमारतें राख हो चुकी हैं। आग (california fires) इतनी ज्यादा फैल चुकी है कि इस पर काबू पाना फायर फाइटर्स के लिए भी काफी मुश्किल हो गया है।

अब किस बात की दी गई चेतावनी

लॉस एंजेलिस (Los Angeles news) के स्थानीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में स्थिति और खराब होने की आशंका है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि लॉस एंजेलिस (los angeles wildfire) काउंटी के विभिन्‍न हिस्‍सों में विनाशकारी जंगल की आग तेजी से भड़क रही है, जिसकी वजह से व्‍यापक स्‍तर दैनिक कार्य प्रभावित होंगे। यहां तक की स्‍कूलों को बंद किया गया है और मनोरंजन, खेल और सामुदायिक कार्यक्रम भी रद किए जाएंगे।

लॉस एंजेलिस में आग लगने के बाद क्या-क्या हुआ…

लॉस एंजेलिस में आग लगने से अब तक 16 लोग जलकर अपनी जान गंवा चुके हैं। आग में 12000 से ज्‍यादा इमारतें खाक हो गईं हैं और एक लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं।

लॉस एंजेलिस के जंगलों में आग छह जगह फैली है, जो अभी भी जल रहे हैं। ये आग लगभग 36,000 एकड़ को झुलसा रही हैं। सबसे बड़ी आग पैलिसेड्स में लगी है। यहां अब तक 21,300 एकड़ से अधिक क्षेत्र जलकर खाक हो चुका है और 5300 से अधिक इमारतों को नष्ट कर दिया है।

लॉस एंजेलिस के पूर्वी हिस्से में ईटन कैन्यन और हाईलैंड पार्क में लगी आग ने स्कूलों और घरों को प्रभावित किया है, जिसमें दो प्राथमिक स्कूलों और पैलिसेड्स चार्टर हाई स्कूल के कुछ हिस्सों को नुकसान पहुंचा है।

अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा पब्लिक स्‍कूल डिस्ट्रिक्ट लॉस एंजेलिस यूनिफाइड स्‍कूल डिस्ट्रिक्ट ने छात्रों और स्‍टाफ को स्कूल आने से मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिले में हवा काफी प्रदूषित हो चुकी है, जिसके चलते स्कूल बंद किए गए हैं।

आग रिहायशी इलाकों को भी अपनी चपेट में ले चुकी है, जिसके चलते कई हस्तियों के घर तक तबाह हो गए।

अमेरिकी पेशेवर बास्केटबॉल कोच स्टीव केर की 90 वर्षीय मां भी उन लाखों लोगों में शामिल हैं, जिनका घर आग में जल गया।

हॉलीवुड स्टार्स पेरिस हिल्टन, स्टीवन स्पिलबर्ग, मैंडी मूर, एश्टन कुचर के बंगले भी जलकर खाक हो चुके हैं। यहां तक की ब्रेटनवुड इलाके में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के घर को भी खाली करने ने निर्देश जारी करने पड़े।

मनोरंजन उद्योग को भारी नुकसान

आग के चलते मनोरंजन उद्योग को काफी नुकसान होता दिख रहा है। वर्तमान में जिन फिल्मों और टीवी शो की शूटिंग चल रही थी, उसे रद कर दिया गया है।
अमेजन एमजीएम स्टूडियो और यूनिवर्सल स्टूडियो ने ‘अनस्टॉपेबल’ और ‘वुल्फ मैन’ के लिए अपने-अपने प्रीमियर तक रद कर दिए। पैरामाउंट और मैक्स ने ‘बेटर मैन’ और ‘द पिट’ के लिए अपने बुधवार के कार्यक्रम रद कर दिए।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related