Trending Nowशहर एवं राज्य

भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा व लिखित संविधान : विकास दीवान,

संजय महिलांग नवागढ़

नवागढ़ में भाजपा ने मनाया संविधान दिवस

नवागढ़। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी नवागढ़ मण्डल के कार्यकर्ताओं द्वारा नवागढ़ में संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डा.भीमराव आंबेडकर के छाया चित्र व भारतीय संविधान पर माल्यार्पण श्रद्धाजंलि दिया गया। इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री विकास धर दीवान ने कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा और लिखित संविधान हैं, जो नागरिक को संवैधानिक अधिकार देता है। नागरिकों को मौलिक कर्तव्यों के माध्यम से उनके कर्तव्यों का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि सही मायनो में जब हम संविधान का अध्ययन करेंगे,अपने संवैधानिक अधिकारों को जानेंगे, उसके अनुरूप व्यवहार करेंगे,वही संविधान दिवस के रूप में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

दीवान ने प्रदेश सरकार पर गंभीर अरोप लगाते हुए कहा क जो सरकार अपने किए वादो से जब मुकर रही है तो स्पष्ट हो गया है कि सरकार में बेमेतरा जिले के मंत्री विधायक कांग्रेस के नेता सिर्फ लूट मार में लगे है। बेमेतरा में जमीन माफिया, खनीज माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया, ट्रांसफर पोस्टिंग माफिया के हाथों सरकार ने जिले को सौप दिया हैं। यह सरकार हर मोर्चे पर नाकाम हो गई है।

एससी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दयावंत धर बांधे ने संविधान की रक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतीय संविधान में देश की आत्मा बसती है। एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष देवादास चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय संविधान लोगों को बिना भेदभाव के जीवन यापन करने का अधिकार देता है। महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु राय ने कहा कि बाबा साहब के द्वारा निर्मित संविधान के बदौलत ही आज महिलाओ को हर क्षेत्र में समान अधिकार मिले हैं। एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष डॉ जगजीवन खरे व पूर्व जनपद सदस्य निमिराज सोनवानी ने कहा किइस पवित्र दिन में हम सभी भारत के नागरिकों को राष्ट्र के प्रति कर्तव्य एवं संविधान के रक्षा का शपथ लेना चाहिए।

इस दौरान पूर्व मंडी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू, महामंत्री सुरेश साहू व मिन्टू बिसेन, सुरेश निषाद, टीकम गोस्वामी, गुरमुख भार्गव,महेश टण्डन, फुलचंद साहू, दुर्जन साहू, केदार साहू, रामकिशुन साहू, रितेश मिश्रा, संजू राजपूत, गोलू सिन्हा, मनीराम साहू, मनीष सेन, कुलेश्वर सिंह, मिथलेश सोनकर, धनीराम निर्मलकर, काल्विन जोशी, वेदप्रकाश वर्मा, राजकुमार वर्मा, तोपसिंह साहू, भुनेश्वर वर्मा, शोभित साहू, ओम राजपूत, कृष्ना ध्रुव, तनु दीवान, राजा, जित्ते, मालिकराम जांगड़े, मोहन साय, वेदराम साहू सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This: